मिर्जापुर: टूटे तटबंध व क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत को लेकर किसानों का प्रदर्शन, कहा- अधिकारी कर रहे लापरवाही

उप्र के मिर्जापुर जनपद के जमालपुर ब्लाक अंतर्गत चौकियां ब्रांच नहर के टेल तक भभौरा के सामने भाईपुर डवक नहर मार्ग पर किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया।

मिर्जापुर: टूटे तटबंध व क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत को लेकर किसानों का प्रदर्शन, कहा- अधिकारी कर रहे लापरवाही
Published By- Diwaker Mishra

मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट

मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जनपद के जमालपुर ब्लाक अंतर्गत चौकियां ब्रांच नहर के टेल तक भभौरा के सामने भाईपुर डवक नहर मार्ग पर किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि विकास खंड जमालपुर क्षेत्र में आएं बाढ़ में नहरों नालों के तटबंध कई जगह टूट कर बह गया है और कई जगह सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है, लेकिन अभी तक न तो टूटे हुए तटबंध बांधे गए न ही क्षतिग्रस्त सड़कों का मरम्मत हो पाया।

किसानों ने कहा इसमें अधिकारियों की घोर लापरवाही है, अगर बारिश होती हैं तो आने जाने वाले लोगों बड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण व किसान मौजूद रहें।