चंदौली में विश्व हिंदू रक्षा परिषद का प्रदर्शन, खड़गे से माफी की मांग; आंदोलन की दी चेतावनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर देशव्यापी आक्रोश के बीच आज उप्र के चंदौली जनपद में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर देशव्यापी आक्रोश के बीच आज उप्र के चंदौली जनपद में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया।
संगठन के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
माफी मांगें खड़गे, वरना होगा बड़ा आंदोलन
प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा मल्लिकार्जुन खड़गे को अपने बयानों के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
यदि वे माफी नहीं मांगते हैं, तो संगठन इस विरोध प्रदर्शन को और धार देगा और भविष्य में इसे एक बड़े स्तर के जन-आंदोलन में तब्दील कर दिया जाएगा।
प्रदर्शन में सर्वधर्म सहभागिता
इस विरोध प्रदर्शन की खास बात यह रही कि इसमें संगठन के विभिन्न प्रकोष्टों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इसरार अहमद ने भी अपनी टीम के साथ खड़गे के बयान की निंदा की। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सोनू शर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Janmat News 
