अयोध्या: अवैध मीट की दुकानों पर खाद्य विभाग व नगर निगम की सयुंक्त टीम ने की छापेमारी

उप्र के अयोध्या जनपद में एक बार फिर मीट की दुकानों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

अयोध्या: अवैध मीट की दुकानों पर खाद्य विभाग व नगर निगम की सयुंक्त टीम ने की छापेमारी
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद में एक बार फिर मीट की दुकानों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। नगर निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने पंचकोशी परिक्रमा मार्ग, राम पथ और धर्मपथ समेत शहर के कई संवेदनशील इलाकों में अचानक छापेमारी कर चेकिंग अभियान चलाया।

इस औचक कार्रवाई की खबर मिलते ही मीट शॉप संचालकों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर भागते नजर आए।

टीम ने विशेष रूप से सहादतगंज और मकबरा इलाके में उन दुकानों को निशाने पर लिया जो बिना लाइसेंस के संचालित हो रही थीं। जांच के दौरान कई दुकानों पर लाइसेंस, साफ-सफाई और मांस की गुणवत्ता से जुड़े नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिसके बाद मौके पर ही कार्रवाई की गई।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त मानिक चंद्र सिंह ने कहा धर्म नगरी की मर्यादा और श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए यह अभियान चलाया गया। अवैध पोल्ट्री फार्मों पर भी कार्रवाई होगी। प्रशासन ने साफ किया कि धर्मपथ और राम पथ पर अवैध मीट शॉप्स के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।