कन्नौज में चौकी इंचार्ज पर मुफ्त की शराब लेने का आरोप, एसपी ने किया लाइन हाजिर
उप्र के कन्नौज जनपद चौकी इंचार्ज पर मुफ्त की शराब लेने का आरोप लेने की खबर सामने आ रही है। पूरा मामला जनपद के तालग्राम थाना क्षेत्र का है।
कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट
कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में चौकी इंचार्ज पर मुफ्त की शराब लेने का आरोप लेने की खबर सामने आ रही है। पूरा मामला जनपद के तालग्राम थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार चौकी इंचार्ज पर शराब के लिए मना करने पर सेल्स मैन को धमकाने का आरोप लगा है। पीड़ित ने एएसपी को तहरीर देकर मामले की शिकायत की थी।
घटना से जुडा सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ था। तालग्राम थाना क्षेत्र के सलेमपुर चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार पर आरोप लगा था। एसपी विनोद कुमार ने मामले को संज्ञान में ले कर चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया।




