प्रतापगढ़: बेला नगर पालिका में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन, EO ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद की नगर पालिका परिषद बेला में सोमवार को साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। अधिशासी अधिकारी (EO) राकेश कुमार ने पालिका कार्यालय पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं

प्रतापगढ़: बेला नगर पालिका में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन, EO ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद की नगर पालिका परिषद बेला में सोमवार को साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। अधिशासी अधिकारी (EO) राकेश कुमार ने पालिका कार्यालय पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान नाली निर्माण व सफाई, इंटरलॉकिंग, आवास योजना तथा कूड़े के निस्तारण से संबंधित शिकायतें सामने आईं। फरियादियों ने अपनी समस्याएं ईओ के समक्ष रखीं।

ईओ राकेश कुमार ने संबंधित कर्मचारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।