मुजफ्फरनगर: बारिश ने गिराया गरीब का आशियाना, कच्चा मकान ढहा; मुआवजा देने की मांग

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली क्षेत्र के गांव बोपाड़ा में लगातार हो रही बारिश के चलते एक गरीब परिवार का कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे में इस्लाम का आशियाना पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मुजफ्फरनगर: बारिश ने गिराया गरीब का आशियाना, कच्चा मकान ढहा; मुआवजा देने की मांग
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली क्षेत्र के गांव बोपाड़ा में लगातार हो रही बारिश के चलते एक गरीब परिवार का कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे में इस्लाम का आशियाना पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मकान गिरने से पड़ोसी के मकान की दीवार में भी दरारें आ गईं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। गनीमत रही कि घटना के समय कोई जनहानि नहीं हुई।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और क्षतिग्रस्त मकान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।