हाथरस: सासनी में दर्दनाक हादसा; ई-रिक्शा और टाटा 407 की भिड़ंत में तीन की मौत, चार घायल
उप्र के हाथरस जनपद के सासनी में आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर गांव नगला भूरा के पास ई-रिक्शा और टाटा 407 की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई
हाथरस से होमेश मिश्रा की रिपोर्ट
हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जनपद के सासनी में आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर गांव नगला भूरा के पास ई-रिक्शा और टाटा 407 की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सासनी पहुंचाया, जहां गंभीर हालत में दिल्ली निवासी विनीता पत्नी ओमकार और उनके बेटे लक्ष्य को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जबकि दो अन्य घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जिनकी पहचान नहीं हो सकी है।
इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए सीएचसी सासनी हाथरस के डॉ अनंत ने बताया कि एंबुलेंस से चार घायल आए थे। जिनका हमने प्राथमिक उपचार करके दो लोगों को जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा है और एक अननोन पेशेंट था जिसको आइडेंटिफाई नहीं कर पाए।
जिसको हम डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल भेजा गया है। दो पेशेंट मृत अवस्था में आए थे जिनको पुलिस द्वारा मोर्चरी पहुंचवाया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।



