पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ने के बाद पति ने क्या किया ..
बुलंदशहर जिले के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को न केवल रंगे हाथ पकड़ लिया, बल्कि थाने पहुंचकर उन्हें साथ रहने का "आशीर्वाद" भी दे दिया।

बुलंदशहर/जनमत न्यूज। उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ने के बाद जो कदम उठाया, उसने सबको हैरत में डाल दिया।
बतादें कि बुलंदशहर जिले के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को न केवल रंगे हाथ पकड़ लिया, बल्कि थाने पहुंचकर उन्हें साथ रहने का "आशीर्वाद" भी दे दिया। सूत्रों के अनुसार, महिला का कई दिनों से पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पति को इसकी भनक पहले से थी, और जब उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, तो किसी तरह की हिंसा या बखेड़ा खड़ा करने के बजाय वह उन्हें सीधे थाने ले गया। थाने में पति ने बेहद शांतिपूर्ण ढंग से एक अनोखा निर्णय लिया। उसने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को उसी युवक को सौंप दिया, जिसके साथ पत्नी का प्रेम-संबंध चल रहा था। इतना ही नहीं, पति ने प्रेमी और पत्नी को साथ रहने के लिए "शुभकामनाएं" दीं और पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम की लिखित जानकारी भी दी। इस घटना को देखकर लोग हैरान रह गए। कुछ ने इसे पति की "महानता" करार दिया, तो कुछ ने इसे सामाजिक विघटन और पारिवारिक मूल्यों में गिरावट की मिसाल बताया। वहीं, सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है। इस घटना ने लोगों को सात दिन जैसी फिल्मों की याद दिला दी, जिसमें रिश्तों की उलझनें, धोखा और अंत में अप्रत्याशित निर्णय देखने को मिलते हैं।