RMLIMS में प्रो.डॉ.विक्रम सिंह बने नए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS), लखनऊ में आज दो अहम प्रशासनिक नियुक्तियाँ की गईं, जो संस्थान की चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं संगठित बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।
लखनऊ/जनमत न्यूज़। डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS), लखनऊ में आज दो अहम प्रशासनिक नियुक्तियाँ की गईं, जो संस्थान की चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं संगठित बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।
प्रो.(डॉ.) विक्रम सिंह, विभागाध्यक्ष, मेडिसिन — मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (Chief Medical Superintendent), प्रो.(डॉ.) अरविंद सिंह, प्रोफेसर, सामुदायिक चिकित्सा विभाग — चिकित्सा अधीक्षक (Medical Superintendent)
बतादें कि दोनों वरिष्ठ चिकित्सकों का चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक सेवा में वर्षों का अनुभव रहा है। इन्होंने पूर्व में संस्थान के विभिन्न जिम्मेदार पदों पर कार्य करते हुए उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन किया है। उनके नेतृत्व में संस्थान को चिकित्सा सेवाओं, अनुसंधान और मरीजों की देखभाल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त हुई हैं।
संस्थान के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अजय कुमार सिंह ने 15 जून 2025 को दो वर्षों का सफल कार्यकाल पूर्ण किया। उनके कार्यकाल में संस्थान ने चिकित्सा प्रबंधन, इमरजेंसी सेवाओं और प्रशासनिक सुधारों में कई उपलब्धियाँ दर्ज कीं।
प्रो.(डॉ.) सी.एम.सिंह, निदेशक, RMLIMS, लखनऊ ने दोनों नव नियुक्त अधीक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संस्थान की कार्यक्षमता, सेवा गुणवत्ता और अकादमिक स्तर और ऊँचाई पर पहुँचेगा।

Janmat News 
