दो दिवसीय दौरे पर आज बलरामपुर पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, देवीपाटन मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर आज 27 नवंबर को बलरामपुर जनपद पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।

दो दिवसीय दौरे पर आज बलरामपुर पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, देवीपाटन मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट 

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर आज 27 नवंबर को बलरामपुर जनपद पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री तुलसीपुर स्थित प्रसिद्ध देवीपाटन मंदिर पहुंचेंगे और मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री 27 नवंबर (शुक्रवार) को दोपहर 1:30 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल, तुलसीपुर स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा रवाना होकर दोपहर 1:35 बजे देवीपाटन मंदिर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1:35 बजे से शाम 5 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा।

शाम 5 बजे से 6 बजे तक मुख्यमंत्री ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि एवं स्मृति कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद उनका समय आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री देवीपाटन मंदिर परिसर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

वहीं, 28 नवंबर शनिवार को सुबह 8:30 बजे मुख्यमंत्री देवीपाटन मंदिर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 8:35 बजे मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद उनका आगे का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के दो दिवसीय दौरे को लेकर जनपद में प्रशासनिक एवं सुरक्षा तैयारियां की जा रही हैं।