संभल: बाल विवाह रोकने के लिए अभियान का शुभारंभ, बाल विवाह मुक्ति वाहन को किया रवाना
संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट
संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के जनपद संभल में बाल विवाह रोकने के लिए "बाल विवाह अधिनियम 2006 के अंतर्गत अभियान का शुभारंभ हुआ। डीएम व एसपी ने हरी झंडी दिखा कर बाल विवाह मुक्ति रथ (वाहन) को रवाना किया। बहजोई कलेक्ट्रेट से इस वाहन को रवाना किया गया।
इस अवसर पर डीएम ने कहा बाल विवाह कराने वालों पर 2 वर्ष की सजा व ₹100000 का जुर्माना लगेगा. बाल विवाह एक अपराध है. इसकी जानकारी 112 व 1098 पर या हेल्पलाइन नंबर पर दे सकते हैं।

Janmat News 
