जालौन में करंट की चपेट में आने से पीवीसी मिस्त्री की दर्दनाक मौत

मिस्त्री एजेंसी में पीवीसी का काम कर रहा था, तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

जालौन में करंट की चपेट में आने से पीवीसी मिस्त्री की दर्दनाक मौत
REPORTED BY - VISHNU PANDAY, PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

जालौन/जनमत न्यूज। कोंच कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पंचानन चौराहे के पास सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां स्थित एक ई-स्कूटी एजेंसी में काम कर रहे पीवीसी मिस्त्री को करंट का तेज झटका लग गया। करंट इतना जोरदार था कि मिस्त्री लगभग एक फुट दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मिस्त्री एजेंसी में पीवीसी का काम कर रहा था, तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में परिजन शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एजेंसी और कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।