संभल नगर क्षेत्र में सड़क पर उतरे डीएम व एसपी, अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
संभल जनपद के नगर क्षेत्र में रमजान माह में होली के त्यौहार को लेकर कानून व्यवस्था की दृष्टिकोण से जिला स्तरीय अधिकारी सड़क पर उतरे। इस दौरान डीएम डॉ राजेंद्र पेशिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जुलुस मार्ग का निरीक्षण किया।
संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट
संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद के नगर क्षेत्र में रमजान माह में होली के त्यौहार को लेकर कानून व्यवस्था की दृष्टिकोण से जिला स्तरीय अधिकारी सड़क पर उतरे। इस दौरान डीएम डॉ राजेंद्र पेशिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जुलुस मार्ग का निरीक्षण किया।
दोनों अधिकारियों ने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कानून व्यवस्था के मद्देनज़र विशेष कर संभल शहर में 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं. सीसीटीवी के माध्यम से भी सतर्कता और निगरानी के लिए कंट्रोल रूम में तैनाती रहेगी।
अराजक तत्वों को प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि गड़बड़ी करने पर कड़ी कार्रवाई होगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस फ़ोर्स और PAC तैनात की गई है।

Janmat News 
