मुजफ्फरनगर: नाबालिग बेटी के लापता होने पर पिता ने SSP से लगाई गुहार, अनहोनी होने की जताई आशंका

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी जगपाल पुत्र बलवंत ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के अचानक लापता होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

मुजफ्फरनगर: नाबालिग बेटी के लापता होने पर पिता ने SSP से लगाई गुहार, अनहोनी होने की जताई आशंका
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी जगपाल पुत्र बलवंत ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के अचानक लापता होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित पिता के अनुसार उनकी पुत्री लक्ष्मी पिछले दो दिनों से घर से गायब है। परिजनों ने रिश्तेदारों व संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले को लेकर परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।

शिकायत में पिता ने आरोप लगाया है कि भोपा थाना क्षेत्र के गांव गादला निवासी संदीप, उसके जीजा लोकेश तथा साथी सहदेव उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि बेटी के साथ किसी प्रकार की अनहोनी घटना हो सकती है।

पीड़ित ने SSP से मांग की है कि मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपितों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उनकी पुत्री को शीघ्र सकुशल बरामद किया जाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।