फतेहपुर: दबंगों ने स्कूटी सवार दो युवकों को सड़क पर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
उप्र के फतेहपुर जनपद में जिप्सी सवार पुलिसकर्मियों की दबंगई सामने आ रही है। बीच सड़क पर स्कूटी सवार दो युवकों को दबंगों ने पीट दिया।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में जिप्सी सवार पुलिसकर्मियों की दबंगई सामने आ रही है। बीच सड़क पर स्कूटी सवार दो युवकों को दबंगों ने पीट दिया। यह घटना जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर इलाके की है।
पिटाई की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित ने सदर कोतवाली में की मामले की शिकायत की है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Janmat News 
