महराजगंज के नौतनवां में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन, कॉकरोच जनता पार्टी का फूंका पुतला
खबर उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद से है, जहां नौतनवां नगर के गांधी चौक पर रविवार को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।
महराजगंज से नवीन प्रकाश मिश्र की रिपोर्ट
महराजगंज/जनमत न्यूज़। खबर उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद से है, जहां नौतनवां नगर के गांधी चौक पर रविवार को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।
कार्यकर्ताओं ने कथित देशविरोधी नारों, गतिविधियों और देवी-देवताओं व महापुरुषों के प्रति कथित अभद्र बयानबाजी को लेकर नाराजगी जताई। प्रदर्शन का नेतृत्व हिंदू रक्षा दल के विधानसभा अध्यक्ष सत्यम सोनी ने किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संबंधित आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग सरकार से की। प्रदर्शन के दौरान गांधी चौक पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।
इस मौके पर रामप्रीत कनौजिया, अभय जायसवाल, अमन पहलवान, अभिषेक मौर्य, प्रदीप यादव, देवेश साहनी, धर्मेंद्र यादव, विपिन पटवा, नैतिक थापा, अमन चौधरी, रिशु गुप्ता, छोटू और वरुण समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



