राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का एकदिवसीय बलरामपुर का दौरा आज, निर्माण कार्यों का लेंगी जायजा
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एकदिवसीय दौरे पर आज बलरामपुर पहुँच रही हैं। राज्यपाल हेलीकॉप्टर से 11•50 बजे बलरामपुर पुलिस लाइन में स्थित हेलीपैड पर लैंड करेंगी
बलरामपुर से गुलाम नबी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एकदिवसीय दौरे पर आज बलरामपुर पहुँच रही हैं। राज्यपाल हेलीकॉप्टर से 11•50 बजे बलरामपुर पुलिस लाइन में स्थित हेलीपैड पर लैंड करेंगी, तत्पश्चात उनका काफिला कार से मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के लिए प्रस्थान करेगा।
12 बजे से 12•30 बजे तक राज्यपाल मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में रहेंगी व निर्माण कार्यों का जायजा लेंगी। 12•30 बजे मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से कलेक्ट्रेट बलरामपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।
12•35 बजे से 12•45 बजे तक कलेक्ट्रेट में आयोजित HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। 12•45 बजे से 14•45 बजे तक मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय को लेकर आयोजित मीटिंग में शामिल होगी।
14•50 बजे से 15• 50 बजे तक राज्यपाल आयोजित भोज में शामिल होंगी और 15•50 बजे हेलीपैड पुलिस लाइन के लिए कार से प्रस्थान करेंगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जनपद आगमन के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद व सतर्क है।

Janmat News 
