आगामी चुनाव में महिलाओं की होगी बड़ी भागीदारी, बंगाल में होंगे सकारात्मक परिणाम: बहराइच में बोलीं अपर्णा यादव

उप्र के बहराइच जनपद के दौरे पर पहुँची भाजपा नेत्री व राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने महिलाओं की भागीदारी एवं बंगाल सहित अलग अलग राज्यों में हो रहे चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

आगामी चुनाव में महिलाओं की होगी बड़ी भागीदारी, बंगाल में होंगे सकारात्मक परिणाम: बहराइच में बोलीं अपर्णा यादव
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद के दौरे पर पहुँची भाजपा नेत्री व राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने महिलाओं की भागीदारी एवं बंगाल सहित अलग अलग राज्यों में हो रहे चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

अपर्णा यादव ने कहा कि आजादी से लेकर अब तक केवल 15% महिलाओं को भागीदारी मिली है लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओं को बड़ी भागीदारी देने जा रही है।

निश्चित तौर पर सकारात्मक भूमिका को निभाने के लिए महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित किया जाना जरूरी है ऐसे में महिलाओं के हित में बिल लाया गया था लेकिन अफसोस बस पास नहीं हुआ।

बंगाल चुनाव को लेकर अपर्णा यादव ने कहा कि जिस तरह से बड़े पैमाने पर चुनावी कैम्पेनिंग की जा रही है ऐसे में परिणाम सार्थक आएंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वोट का परसेंटेज बढ़ा है वह साफ तौर पर दर्शाता है कि सत्ता परिवर्तन जरूर होगा। अलग-अलग राज्यों में हो रहे चुनाव पर अपर्णा यादव ने कहा कि सूरज उगेगा, अंधेरा छटेगा कमल खिलेगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष द्वारा उठाये जा रहे आवाज पर बोलते हुए अपर्णा यादव ने कहा कि जब विपक्ष कीसी राज्य में जीतता है तो चुप हो जाता है जब हार होती है तो तरह तरह के सवाल उठाता है जो कि बिल्कुल गलत है।