प्रतापगढ़ में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, 17 केंद्रों पर दो पालियों में हो रही है परीक्षा

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। 8 जून से 10 जून तक 17 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा होगी।

प्रतापगढ़ में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, 17 केंद्रों पर दो पालियों में हो रही है परीक्षा
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। 8 जून से 10 जून तक 17 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा होगी। पुलिस भर्ती परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रत्येक पाली में 5808 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस दौरान केंद्र पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी हुई व बायोमैट्रिक अटेंडेंस लगा।

परीक्षा व्यवस्था को लेकर कल देर शाम को एसपी के साथ आईजी ने बैठक की। परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा का घेरा है और एसटीएफ निगरानी कर रही है।

एसपी ने कहा परीक्षा की गोपनीयता भंग करने का प्रयास करने वाले पर कड़ी कार्रवाई होगी। सीओ सिटी प्रशांत राज व सीओ लाइन शिवकुमार वैश परीक्षा केंद्रों पर मौजूद रहे।