आज का राशिफल 16 अक्टूबर 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 16 October 2025: जानें आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए। पढ़ें सभी 12 राशियों का सटीक दैनिक राशिफल – मेष से मीन तक पूरी जानकारी।

आज का राशिफल 16 अक्टूबर 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल
Published By- A.K. Mishra

आज का राशिफल 16 अक्टूबर 2025: ग्रहों की स्थिति: गुरु मिथुन राशि में हैं। सूर्योदय के समय चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे और सायंकाल तक सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। केतु सिंह राशि में, सूर्य और शुक्र कन्या राशि में, बुध व मंगल तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में तथा शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं इन ग्रहों की स्थिति का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि (Aries)

भावनाओं पर नियंत्रण रखें। किसी तरह की कलह या वाद-विवाद से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में छोटी-मोटी नोकझोंक संभव है। विद्यार्थी नई शुरुआत फिलहाल एक-दो दिन के लिए टालें। व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें और सूर्य को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज रचनात्मकता और कलात्मकता में वृद्धि होगी। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भूमि, भवन या वाहन की खरीद सायंकाल से पहले कर लें, देर करना ठीक नहीं रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष अनुकूल है, व्यापार में लाभ की संभावना है।
उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है। नाक, कान या गले की समस्या परेशान कर सकती है। प्रेम व संतान पक्ष अच्छा रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

कर्क राशि (Cancer)

सायंकाल के बाद धन लाभ के योग हैं, लेकिन निवेश से बचें। पारिवारिक वृद्धि के योग बन रहे हैं, परंतु वाणी में संयम रखें। मुख रोग या संक्रमण का खतरा हो सकता है।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें और सूर्य को जल दें।

सिंह राशि (Leo)

घबराहट और बेचैनी बनी रह सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा, लेकिन प्रेम व व्यापार के क्षेत्र में सुधार के संकेत हैं।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या राशि (Virgo)

खर्चों की अधिकता से मन चिंतित रहेगा। सिर दर्द या नेत्र पीड़ा हो सकती है। प्रेम और संतान पक्ष ठीक रहेगा, व्यापार सामान्य रहेगा।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

तुला राशि (Libra)

आय में उतार-चढ़ाव रह सकता है, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। यात्रा थकान देगी परंतु लाभकारी रहेगी। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम, व्यापार अनुकूल रहेगा।
उपाय: सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

कोर्ट-कचहरी या विवादों से बचें, मामला बढ़ सकता है। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे, व्यापार सामान्य रहेगा।
उपाय: तांबे की वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

भाग्य पर पूरी तरह निर्भर न रहें, अपने प्रयास बढ़ाएं। यात्रा में असुविधा हो सकती है। थोड़े अपमान का भय रहेगा, परंतु स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सामान्य रहेंगे।
उपाय: तांबे की वस्तु दान करें।

मकर राशि (Capricorn)

परिस्थितियां प्रतिकूल रह सकती हैं। चोट या दुर्घटना की संभावना है, सतर्क रहें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार पक्ष सामान्य रहेंगे।
उपाय: माता काली को प्रणाम करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

स्वयं के स्वास्थ्य और जीवनसाथी दोनों का ध्यान रखें। नौकरी में उतार-चढ़ाव संभव है। प्रेमी युगल की मुलाकात फीकी रहेगी, व्यापार सामान्य रहेगा।
उपाय: तांबे की वस्तु दान करें।

मीन राशि (Pisces)

शत्रुओं पर विजय मिलेगी, लेकिन मानसिक अशांति बनी रह सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम, व्यापार में लाभ के संकेत हैं।
उपाय: तांबे की वस्तु दान करें।