बरेली में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी से शादी की जिद में 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी महिला

उप्र के बरेली जनपद में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। यहां प्रेमी से शादी की जिद में महिला 100 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। उसे उतारने के लिए छह घंटे रेस्क्यू आपरेशन चला।

बरेली में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी से शादी की जिद में 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी महिला
Published By- Diwaker Mishra

बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट

बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। यहां प्रेमी से शादी की जिद में महिला 100 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। उसे उतारने के लिए छह घंटे रेस्क्यू आपरेशन चला।

मिली जानकारी के अनुसार बरेली तहसील के आंवला क्षेत्र में शुक्रवार को प्रेम प्रसंग को लेकर घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर एक महिला करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए करीब छह घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इस दौरान मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।