Aaj Ka Rashifal 26 January 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानिए मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal 26 January 2026: गणतंत्र दिवस पर जानिए सभी 12 राशियों का हाल। आज ग्रहों की चाल का असर आपके स्वास्थ्य, करियर, व्यापार और प्रेम जीवन पर। पढ़ें मेष से मीन तक का विस्तृत राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 26 January 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानिए मेष से मीन तक का हाल
Published By- A.K. Mishra

Aaj Ka Rashifal 26 January 2026: आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के जीवन में खास प्रभाव डालने वाली है। पंचांग के अनुसार चंद्रमा आज मेष राशि में स्थित हैं। गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह में, सूर्य-बुध-शुक्र-मंगल मकर राशि में विराजमान हैं। वहीं राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
इन ग्रहों की स्थिति का असर आज आपके स्वास्थ्य, करियर, व्यापार, प्रेम जीवन और पारिवारिक मामलों पर साफ तौर पर देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है।

ऐसे में आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्यवास्तुशास्त्री एवं अंक ज्योतिषी,आचार्य अभिषेक भट्ट से सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज 26 जनवरी 2026 सोमवार का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि (Aries)

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी और आप हर काम को पूरे उत्साह के साथ करेंगे। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी और संतान पक्ष से सुख मिलेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं।
शुभ उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव महसूस होगा। किसी अनजाने डर या दबाव का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि प्रेम जीवन और संतान पक्ष से राहत मिलेगी। व्यापार सामान्य से बेहतर रहेगा।
शुभ उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शुभ है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कोई अच्छी खबर मन को प्रसन्न करेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है, खासकर मानसिक थकान से बचें।
शुभ उपाय: काली जी को प्रणाम करें।

कर्क राशि (Cancer)

आज सफलता आपके कदम चूमेगी। व्यापार में मजबूती आएगी और लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी राहत मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान सभी पक्ष अनुकूल रहेंगे।
शुभ उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि (Leo)

भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा। नौकरी और व्यापार में उन्नति के योग हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। यात्रा के भी योग बन रहे हैं, जो लाभकारी साबित हो सकती है।
शुभ उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन थोड़ा सतर्कता मांग रहा है। चोट-चपेट या परेशानी की आशंका है। मानसिक भ्रम की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य और प्रेम जीवन मध्यम रहेगा। बड़ा जोखिम लेने से बचें।
शुभ उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

तुला राशि (Libra)

प्रेम और दांपत्य जीवन के लिए दिन बेहद अच्छा है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। स्वास्थ्य और व्यापार दोनों ही बेहतर रहेंगे।
शुभ उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, लापरवाही न करें।
शुभ उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। सरकारी कार्यों से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। प्रेम और संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
शुभ उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि (Capricorn)

आज आपका प्रभाव और रुतबा बढ़ेगा। नौकरी-व्यापार में तरक्की के योग हैं। भूमि, भवन या वाहन खरीदने का योग बन सकता है। गृह कलह से बचें।
शुभ उपाय: काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

व्यापार के लिहाज से दिन अनुकूल है। परिवार का सहयोग मिलेगा। हालांकि सरकारी तंत्र से किसी भी तरह के विवाद से बचना जरूरी है।
शुभ उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि (Pisces)

स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक तनाव कम होगा। प्रेम जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार और नौकरी में स्थिरता रहेगी।
शुभ उपाय: लाल वस्तु पास रखें।