आज का राशिफल 23 जुलाई: सिंह, मिथुन, कन्या समेत इन राशियों के लिए रहेगा विशेष लाभकारी, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज 23 जुलाई, सावन मास की शिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्रहों की स्थिति खास संयोग बना रही है। शुक्र वृषभ, गुरु व चंद्रमा मिथुन, सूर्य व बुध कर्क, मंगल व केतु सिंह, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में विराजमान हैं

आज का राशिफल 23 जुलाई: सिंह, मिथुन, कन्या समेत इन राशियों के लिए रहेगा विशेष लाभकारी, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Published By- A.K. Mishra

आज का राशिफल 23 जुलाई 2025:- सावन मास की शिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्रहों की स्थिति खास संयोग बना रही है। शुक्र वृषभ, गुरु व चंद्रमा मिथुन, सूर्य व बुध कर्क, मंगल व केतु सिंह, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में विराजमान हैं। यह परिवर्तन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। आइए जानते हैं आज किस राशि का दिन कैसा रहेगा—

मेष राशि:
मित्रों और भाइयों से सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार और व्यापार में सफलता के संकेत हैं। पीली वस्तु साथ रखें, दिन शुभ रहेगा।

वृषभ राशि:
धन की आवक बढ़ेगी, परिवार में खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही क्षेत्रों में स्थिति अनुकूल रहेगी। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि:
तेज और आत्मबल में वृद्धि होगी। सेहत पहले से बेहतर होगी। प्रेम और व्यापार में सफलता मिलेगी। भगवान काली को नमन करते रहें।

कर्क राशि:
ऊर्जा में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है वरना कर्ज की नौबत आ सकती है। प्रेम व व्यापार सामान्य रहेगा। पीली वस्तु साथ रखें।

सिंह राशि:
सफर का योग है, शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में दिन बेहद लाभदायक है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि:
व्यापारिक मामलों में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी से राहत और राजनीतिक लाभ मिल सकता है। भगवान विष्णु का ध्यान करें, दिन मंगलमय रहेगा।

तुला राशि:
अवरोध दूर होंगे, कार्यों में गति आएगी। भाग्य का साथ मिलेगा, यात्रा का योग भी बन रहा है। प्रेम और व्यापार अनुकूल रहेंगे। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि:
दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। चोट या विवाद की संभावना है। स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम, व्यापार सामान्य रहेगा। सतर्क रहें और पीली वस्तु साथ रखें।

धनु राशि:
विवाह संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है। प्रेमियों के बीच मुलाकात का योग है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में दिन शानदार रहेगा। हरी वस्तु दान करें।

मकर राशि:
शत्रु भी सहयोगी बनेंगे। ज्ञान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम हो सकता है, पर बाकी सब उत्तम रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि:
विद्यार्थियों, रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों और प्रेम संबंधों के लिए शुभ समय है। स्वास्थ्य और व्यापार भी साथ देगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि:
घरेलू जीवन में सुख-शांति रहेगी। प्रॉपर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। प्रेम, व्यापार और स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। हरी वस्तु साथ रखें।