आज का राशिफल 20 अप्रैल 2026: शुक्र-चंद्रमा के शुभ योग से धन लाभ के संकेत, लव लाइफ में आएगा सुधार
20 अप्रैल 2026 का राशिफल पढ़ें। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, धन लाभ, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल।
20 अप्रैल 2026 को ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए सकारात्मक संकेत दे रही है। इस समय सूर्य मेष राशि में उच्च अवस्था में विराजमान हैं, जो ऊर्जा और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला कारक माना जाता है। वहीं शुक्र अपने स्वगृह में रहकर चंद्रमा के साथ रोहिणी नक्षत्र में स्थित है, जिससे प्रेम, दांपत्य और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
गुरु मिथुन राशि में शुभ स्थिति में हैं, जबकि राहु कुंभ और केतु सिंह में विराजमान हैं। हालांकि बुध, मंगल और शनि मीन राशि में होने से कुछ चुनौतियां बनी रह सकती हैं, लेकिन अन्य ग्रहों का सहयोग समग्र रूप से लाभदायक साबित होगा।
ऐसे में आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य, वास्तुशास्त्री एवं अंक ज्योतिषी, आचार्य अभिषेक भट्ट से सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज 20 अप्रैल 2026 सोमवार का दिन कैसा रहेगा?
मेष राशि
आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अनुकूल रहेगा।
वृषभ राशि
आपका आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। जरूरत की चीजें आसानी से उपलब्ध होंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य और व्यापार दोनों अच्छे रहेंगे।
मिथुन राशि
खर्च बढ़ सकता है, जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष में दूरी महसूस हो सकती है। हालांकि व्यापारिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।
कर्क राशि
आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने माध्यमों से भी लाभ मिलेगा। यात्रा लाभदायक हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में संतुलन रहेगा।
सिंह राशि
कानूनी मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और पिता का सहयोग मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ मजबूत रहेगी।
कन्या राशि
भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। यात्रा के योग बन सकते हैं। जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी।
तुला राशि
थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। चोट या किसी परेशानी की आशंका हो सकती है। हालांकि व्यापार और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि
प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और विवाह के योग बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में लाभ होगा।
धनु राशि
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। रिश्तों में हल्की तकरार हो सकती है। व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
मकर राशि
विद्यार्थियों और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष में सुखद परिणाम मिलेंगे।
कुंभ राशि
जमीन, मकान या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। पारिवारिक और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
मीन राशि
आपकी मेहनत रंग लाएगी और व्यापार में सफलता मिलेगी। अपनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

Janmat News 
