रायबरेली: टेंपो की डिग्गी से 55 हजार की टप्पेबाजी, जांच में जुटी पुलिस
रायबरेली जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र से टप्पेबाजी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। कस्बे में किराना का सामान खरीदने के दौरान टेंपो की डिग्गी से अज्ञात टप्पेबाजों ने 55 हजार रुपये उड़ा लिए।
रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट
रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र से टप्पेबाजी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। कस्बे में किराना का सामान खरीदने के दौरान टेंपो की डिग्गी से अज्ञात टप्पेबाजों ने 55 हजार रुपये उड़ा लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पीड़ित टेंपो चालक रमाशंकर ने बताया कि वह रोज़ की तरह टेंपो खड़ा कर किराना का सामान लेने गया था। इसी दौरान शातिर टप्पेबाजों ने मौका देखकर टेंपो की डिग्गी खोलकर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली। जब वह वापस लौटा और डिग्गी चेक की तो रुपये गायब थे।
पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लालगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और टप्पेबाजों की पहचान में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Janmat News 
