बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप, पर फैंस का फेवरेट था 'रविकुमार'; 14 महीने बाद OTT पर होगी स्ट्रीम

म्यूजिक कंपोजर व सिंगर हिमेश रेशमिया ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया है। लेकिन उनको वो सफलता हासिल नहीं हुई, जो शोहरत उन्होंने एक गायक के तौर पर हासिल की।

बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप, पर फैंस का फेवरेट था 'रविकुमार'; 14 महीने बाद OTT पर होगी स्ट्रीम
Published By- Diwaker Mishra

मुंबई/जनमत न्यूज़। म्यूजिक कंपोजर व सिंगर हिमेश रेशमिया ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया है। लेकिन उनको वो सफलता हासिल नहीं हुई, जो शोहरत उन्होंने एक गायक के तौर पर हासिल की। पिछले साल हिमेश के मोस्ट अवेटेड मूवी बैडएस रविकुमार को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।

खतरनाक एक्शन थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर तो फ्लॉप रही, लेकिन बेहतरीन डायलॉग्स के दम पर रविकुमार फैंस का फेवरेट बन गया था। अब 14 महीनों के बाद बैडएस रविकुमार की ओटीटी रिलीज का एलान किया गया है।

ओटीटी पर कब आएगी बैडएस रविकुमार

7 फरवरी 2025 को हिमेश रेशमिया स्टारर फिल्म बैडएस रविकुमार को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। बेशक उम्मीद के मुताबिक कमर्शिल तौर पर ये मूवी बहुत बड़ी हिट नहीं बन सकी थी, लेकिन सिनेमाई गलियारों में इसकी चर्चा लंबे समय तक चली थी। लंबे समय तक सिनेप्रेमी बैडएस रविकुमार की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होने वाला है।

बुधवार को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार की तरफ से सोशल मीडिया पर हिमेश की बैडएस रविकुमार की ओटीटी रिलीज का आधिकारिक एलान कर दिया है।

जिसके आधार पर आपको ये एक्शन थ्रिलर फिल्म 18 अप्रैल 2026 से जियो हॉटस्टार पर ऑनलाइन देखने को मिलेगी। अगर आपने अभी तक बैडएस रविकुमार को नहीं देखा है तो अब इसे ओटीटी पर वॉच कर सकते हैं।

गौर करें बैडएस रविकुमार की तरफ तो इस मूवी में हिमेश रेशमिया ने लीड हीरो का रोल प्ले किया है, जबकि प्रभू देवा फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आए हैं।

इसके अलावा साइड कैरेक्टर में आपको सौरभ सचदेवा, जॉनी लीवर और संजय मिश्रा जैसे कई कलाकार भी दिखाई देंगे। इतना ही नहीं सोनिया कपूर, सुमोना जे और कृति कुल्हारी जैसी अदाकाराएं भी इस मूवी का हिस्सा रहीं।

इस फिल्म पर भारी पड़ी थी बैडएस रविकुमार

दरअसल बैडएस रविकुमार की चर्चा इस वजह से भी काफी हुई थी कि हिमेश रेशमिया की इस मूवी का बॉक्स ऑफिस क्लैश आमिर खान के बेटे जुनैद खान की मूवी लवयापा से हुआ था।

स्टार किड की फिल्म को लेकर बज काफी ज्यादा था, लेकिन बॉक्स ऑफिस क्लैश में बाजी बैडएस रविकुमार ने मारी बाजी थी। हालांकि, शुरुआत दिनों में अच्छा बिजनेस करने के बाद ये मूवी फ्लॉप हो गई थी।