लखीमपुर खीरी में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति खंडित होने से भारी बवाल, लोगों ने पुलिस से भी की हाथापाई

उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को खंडित किए जाने की खबर आ रही है। मामला मैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी बांकेगंज क्षेत्र का है।

लखीमपुर खीरी में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति खंडित होने से भारी बवाल, लोगों ने पुलिस से भी की हाथापाई
Published By- Diwaker Mishra

लखीमपुर खीरी से लोकेन्द्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जनपद में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को खंडित किए जाने की खबर आ रही है। मामला मैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी बांकेगंज क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद के मैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी बांकेगंज क्षेत्र में बाबा अंबेडकर की मूर्ति को खंडित कर दिया गया जिसको लेकर भारी बवाल हुआ। इस दौरान क्षेत्रीय पुलिस से भी हाथापाई हुई और पुलिस की गाड़ियों को भी पब्लिक ने तोड़ा और पथराव किया।

क्षेत्र में भारी तनाव का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को काबू में करने का प्रयास कर रही है।