कांवड़ यात्रा-2026: मुजफ्फरनगर पुलिस की शिवभक्तों से अपील, सुरक्षा नियमों का करें पालन

कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम और दुर्घटनामुक्त बनाने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस ने सभी शिवभक्त श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों (Do's & Don'ts) का पालन करने की अपील की है।

कांवड़ यात्रा-2026: मुजफ्फरनगर पुलिस की शिवभक्तों से अपील, सुरक्षा नियमों का करें पालन
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम और दुर्घटनामुक्त बनाने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस ने सभी शिवभक्त श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों (Do's & Don'ts) का पालन करने की अपील की है।

पुलिस ने कहा कि यात्रा के दौरान छोटी-छोटी सावधानियां न केवल श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी, बल्कि पूरी यात्रा को भी व्यवस्थित और सुरक्षित बनाएंगी।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि श्रावण मास में लाखों श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा, आपदा प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं व्यापक स्तर पर की गई हैं। जनपद का प्रत्येक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी श्रद्धालुओं की सेवा, सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी पर तैनात है।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने श्रद्धालुओं के लिए एक जागरूकता वीडियो भी जारी किया है, जिसमें यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और आवश्यक नियमों की जानकारी दी गई है। पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से वीडियो देखने, अपने साथियों के साथ साझा करने और बताए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

पुलिस का कहना है कि सभी श्रद्धालु नियमों का पालन करें, सतर्क रहें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि कांवड़ यात्रा-2026 शांतिपूर्ण, सुरक्षित और दुर्घटनामुक्त ढंग से संपन्न हो सके।