बरसीम काटने के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, भाई भी घायल
प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
शाहजहांपुर से राजीव शुक्ला की रिपोर्ट —
शाहजहांपुर/जनमत न्यूज। जिले के थाना मदनापुर क्षेत्र के ग्राम बरी खास में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद रात में खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरी खास गांव में बरसीम काटने को लेकर हुए विवाद में आरोपित धनवीर ने श्याम सुंदर के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान उनके छोटे भाई ब्रजमोहन भी गोली लगने से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम श्याम सुंदर अपने खेत पर मौजूद थे, तभी गांव के ही धनवीर और उसका बेटा अजय सिंह वहां बरसीम काटने लगे। मना करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
हालांकि रात करीब 11 बजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपित पिता-पुत्र शस्त्र लेकर श्याम सुंदर के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही श्याम सुंदर बाहर आए, धनवीर ने उन पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर मचाने पर भाई ब्रजमोहन को भी गोली मार दी गई।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.