एडीजी जोन कानपुर पहुंची फर्रुखाबाद, पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

एडीजी जोन कानपुर आज फर्रुखाबाद जनपद पहुंची। इस दौरान एडीजी जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

एडीजी जोन कानपुर पहुंची फर्रुखाबाद, पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। एडीजी जोन कानपुर आज फर्रुखाबाद जनपद पहुंची। इस दौरान एडीजी जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

अपने दौरे में एडीजी जोन ने परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

एडीजी जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ के इस दौरे के दौरान डीएम डॉ। अंकुर लाठर व एसपी आरती सिंह मौजूद रही। अधिकारियों को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए। फतेहगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा पर एडीजी की पैनी नजर है। यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।