प्रतापगढ़: सामूहिक विवाह योजना के तहत 286 जोड़ों ने लिए सात फेरे, एक ही मंडप में विवाह संपन्न

उप्र के प्रतापगढ़ शहर के जीआईसी मैदान में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पहले चरण का आयोजन किया गया। समारोह में 286 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर सात फेरे लिए।

प्रतापगढ़: सामूहिक विवाह योजना के तहत 286 जोड़ों ने लिए सात फेरे, एक ही मंडप में विवाह संपन्न
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट 

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ शहर के जीआईसी मैदान में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पहले चरण का आयोजन किया गया। समारोह में 286 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर सात फेरे लिए।

पहले चरण में 310 जोड़ों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित समारोह में सभी वर-वधुओं का विवाह एक ही मंडप में संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि और सांसद प्रतिनिधि बीएल पटेल मौजूद रहे। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि योजना के तहत जिले में कुल 1,155 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए चार चरणों में 3, 6, 16 और 19 नवंबर को समारोह आयोजित किए जाएंगे।