अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों की चोरी का आरोप, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी यह जानकारी

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट कर अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों की चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार की चुप्पी को संदिग्ध बताया और कोर्ट से खुद संज्ञान लेने की मांग की।

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों की चोरी का आरोप, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी यह जानकारी
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट कर अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों की चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार की चुप्पी को संदिग्ध बताया और कोर्ट से खुद संज्ञान लेने की मांग की।

अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट के बाद सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने दावा किया कि दानपात्र से 5 से 7.5 करोड़ रुपये की चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और ट्रस्ट के कुछ लोगों के नाम आ रहे हैं।

पवन पांडेय ने ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय से प्रभु राम की कसम खाकर आरोपों को झूठा बताने या FIR कराने को कहा। पवन पांडेय ने सरकार और सीएम योगी से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था मंदिर से जुड़ी है और गाढ़ी कमाई का पैसा चोरी होना निंदनीय है। अभी यह साफ नहीं है कि चोरी कब से हो रही थी और पैसा किन सदस्यों तक पहुंचा।

वही अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी दी है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का समय-समय पर आंतरिक ऑडिट होता है।

इस बार भी ट्रस्ट और भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि मिलकर ऑडिट कर रहे हैं। यह कार्य कई दिन तक चलता है और अभी भी जारी है। चंपत राय ने स्पष्ट किया कि ऑडिट में अब तक कोई उल्लेखनीय बात सामने नहीं आई है।