अमेठी में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राओं को पढ़ाया गया सुरक्षा का पाठ

उप्र के अमेठी जनपद में मिशन शक्ति विशेष अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन एवं मानव बाल निरोधक इकाई की संयुक्त टीम ने रणंजय इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

अमेठी में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राओं को पढ़ाया गया सुरक्षा का पाठ
Published By- Diwaker Mishra

अमेठी से राम मिश्रा की रिपोर्ट

अमेठी/जनमत न्यूज़। उप्र के अमेठी जनपद में मिशन शक्ति विशेष अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन एवं मानव बाल निरोधक इकाई की संयुक्त टीम ने रणंजय इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा महिला एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना अभियान का प्रमुख संकल्प है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से महिला एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर रोशन ने विद्यार्थियों को 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1090 महिला हेल्पलाइन, 181 महिला सहायता, 112 आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित विभिन्न टोल-फ्री नंबरों की जानकारी दी। इस दौरान जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए।

इस कार्यक्रम में मानव बाल निरोधक इकाई के एसओ रामकृष्ण, हेड कांस्टेबल शिव प्रताप सिंह तथा गौरीगंज थाने की मिशन शक्ति टीम के सदस्य मौजूद रहे। टीम ने छात्र-छात्राओं से किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपात स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की।