Aaj Ka Rashifal 1 October 2025: मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 1 October 2025: जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह से लेकर मीन राशि तक का दैनिक राशिफल। आज का दिन करियर, स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में कैसा रहेगा।

जनमत डेस्क। 1 अक्टूबर 2025, बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए खास रहेगा। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन कुछ जातकों के लिए भाग्यशाली साबित होगा तो कुछ को थोड़ा संयम बरतने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) —
ग्रहों की स्थिति:
आज गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। शुक्र और केतु सिंह राशि में हैं। सूर्य और बुध कन्या राशि में, मंगल तुला राशि में, चंद्रमा धनु राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
मेष राशि (Aries)
आज का दिन शुभ और भाग्यवर्धक है। यात्रा का योग बन रहा है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा मध्यम रहेगा, लेकिन व्यापारिक दृष्टि से दिन बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का समय थोड़ा कमजोर है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार का जोखिम न लें। प्रेम और संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। व्यापारिक स्थिति ठीक रहेगी। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि (Gemini)
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी और करियर में सफलता के संकेत हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि (Cancer)
आज शत्रुओं पर दबदबा बना रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। प्रेम और संतान पक्ष में सकारात्मकता रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि (Leo)
भावुकता पर नियंत्रण रखें। किसी भी बड़े निर्णय को आज टालना बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम स्थिति में रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि (Virgo)
भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन और वाहन क्रय करने के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार सब अनुकूल रहेगा। विवाद से बचें। पीली वस्तु का दान करें।
तुला राशि (Libra)
आज का दिन शुभ है। यदि कोई नया काम या व्यापारिक योजना बनाई है, तो उसे शुरू कर सकते हैं। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। काली जी को प्रणाम करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज अपनों से सहयोग मिलेगा। धन में वृद्धि होगी। लेकिन वाणी और निवेश पर संयम रखें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार उत्तम रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।
धनु राशि (Sagittarius)
आज सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि (Capricorn)
आज मानसिक चिंता और अज्ञात भय परेशान कर सकते हैं। सिरदर्द या आंखों की समस्या रह सकती है। बाकी मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा चलेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
आय के नए स्रोत खुलेंगे। पुराने स्रोतों से भी लाभ मिलेगा। यात्रा का योग है। शुभ समाचार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि (Pisces)
आज राजनीतिक लाभ होगा। पिता का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय के संकेत हैं। व्यापारिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सब उत्तम रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।