आज का राशिफल 10 अक्टूबर 2025: कन्या समेत इन राशि वालों की बढ़ेगी किस्मत, रोज़गार और व्यापार में मिलेगी तरक्की

आज का राशिफल 10 अक्टूबर 2025: जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, रोज़गार और व्यापार में तरक्की के योग

आज का राशिफल 10 अक्टूबर 2025: कन्या समेत इन राशि वालों की बढ़ेगी किस्मत, रोज़गार और व्यापार में मिलेगी तरक्की
Published By- A.K. Mishra

जनमत न्यूज़:-  ग्रहों की चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है। चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि गुरु मिथुन में, केतु सिंह में और शुक्र कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं — जहां वे नीच के होकर सूर्य के साथ युति बनाएंगे। शुक्र का यह परिवर्तन पहले की स्थिति की तुलना में अधिक अनुकूल माना जा रहा है। वहीं मंगल और बुध तुला राशि में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं आज 10 अक्टूबर का आपका राशिफल —

मेष राशि

आज स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति बेहतर होगी। धन की आवक बढ़ेगी और परिवार में खुशियां आएंगी। दिन शुभ रहेगा। उपाय: हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि

सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। स्वास्थ्य और व्यापार में सुधार होगा। जीवन में आवश्यक चीज़ें समय पर मिलेंगी। उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि

खर्चों में बढ़ोतरी संभव है। सिरदर्द या आंखों की तकलीफ हो सकती है। व्यापार में स्थिरता रहेगी और प्रेम संबंधों में सुधार होगा। उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कर्क राशि

नई आय के स्रोत बनेंगे। पुराने निवेश से भी लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य और व्यापार में सुधार रहेगा। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। व्यापारिक सफलता का दिन है। उपाय: सफेद वस्तु का दान करें।

कन्या राशि

भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी या व्यापार में तरक्की के संकेत हैं। यात्रा का योग भी बन रहा है। उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि

आज का दिन सतर्कता से बिताएं। चोट या विवाद की संभावना है। हालांकि प्रेम और व्यापार सामान्य रहेंगे। उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। प्रेम और संतान पक्ष पर ध्यान देने की ज़रूरत है। उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि

शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिन नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापारिक स्थिति अनुकूल रहेगी। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि

छात्रों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए दिन शुभ है। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। स्वास्थ्य और व्यापार दोनों अच्छे रहेंगे। उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कुंभ राशि

भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं, लेकिन पारिवारिक तनाव संभव है। प्रेम और व्यापार अनुकूल रहेंगे। उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

आज पराक्रम रंग लाएगा। नौकरी या व्यापार में तरक्की होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। उपाय: मां काली को प्रणाम करें।