Aaj Ka Rashifal, 19 फरवरी 2026: मिथुन को भाग्य पर निर्भर रहने से बचने की सलाह, मकर राशि के लिए धन हानि के संकेत

Aaj Ka Rashifal 19 फरवरी 2026: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का भविष्यफल। मिथुन को भाग्य पर भरोसा न करने की सलाह, मकर को धन हानि के संकेत।

Aaj Ka Rashifal, 19 फरवरी 2026: मिथुन को भाग्य पर निर्भर रहने से बचने की सलाह, मकर राशि के लिए धन हानि के संकेत

19 फरवरी 2026, गुरुवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति लेकर आया है। आज गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह में, मंगल मकर में गोचर कर रहे हैं। वहीं सूर्य, बुध, शुक्र, चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में स्थित हैं, जबकि शनि मीन राशि में संचार कर रहे हैं। इन ग्रहों की चाल का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। 

ऐसे में आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्यवास्तुशास्त्री एवं अंक ज्योतिषीआचार्य अभिषेक भट्ट से सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज  का दिन कैसा रहेगा?

मेष: दिन मिला-जुला रह सकता है। शारीरिक रूप से स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव बढ़ सकता है। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। कारोबार में हल्की बाधाएं आ सकती हैं।

वृषभ: राजनीतिक और व्यावसायिक मामलों में सावधानी जरूरी है। पिता और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

मिथुन: यात्रा टालना बेहतर रहेगा। भाग्य के भरोसे बड़े फैसले न लें। धार्मिक मामलों में अति से बचें। व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाएं।

कर्क: सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। जोखिम भरे कार्यों से बचें। पारिवारिक और व्यावसायिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

सिंह: जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। पेट संबंधी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सावधानी बरतनी होगी।

कन्या: विरोधियों पर बढ़त मिलेगी, लेकिन मानसिक अशांति रह सकती है। पैरों में चोट की आशंका है। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी।

तुला: प्रेम संबंधों में तकरार से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। बड़े फैसले फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

वृश्चिक: घरेलू माहौल प्रभावित हो सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में अड़चनें आ सकती हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।

धनु: स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, विशेषकर कंधे और सिर से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कारोबार में सामान्य स्थिति रहेगी और आय में वृद्धि के संकेत हैं।

मकर: आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। सट्टा या जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी, लेकिन धन हानि की आशंका है।

कुंभ: मानसिक तनाव और बेचैनी रह सकती है। प्रेम और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी।

मीन: दिन की शुरुआत में सतर्कता जरूरी है। स्वास्थ्य, रिश्ते और व्यापार सभी क्षेत्रों में संभलकर कदम उठाएं। शाम तक स्थिति में सुधार संभव है।