आज का राशिफल: 21 जुलाई 2025 – मेष समेत इन राशियों को होगा जबरदस्त आर्थिक लाभ, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
वृषभ राशि में चंद्रमा और शुक्र, मिथुन में गुरु, कर्क में सूर्य और बुध, सिंह में मंगल और केतु, कुंभ में राहु और मीन राशि में शनि गोचर कर रहे हैं। इन ग्रह स्थितियों के कारण कई राशियों को आज लाभ और प्रगति के योग मिल रहे हैं।

आज का राशिफल: 21 जुलाई 2025 – ग्रहों की स्थिति के अनुसार वृषभ राशि में चंद्रमा और शुक्र, मिथुन में गुरु, कर्क में सूर्य और बुध, सिंह में मंगल और केतु, कुंभ में राहु और मीन राशि में शनि गोचर कर रहे हैं। इन ग्रह स्थितियों के कारण कई राशियों को आज लाभ और प्रगति के योग मिल रहे हैं।
मेष (Aries)
आज भाग्य पूरी तरह आपका साथ देगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक वृद्धि होगी, पुराने संकट सुलझ सकते हैं। सेहत में सुधार, संतान और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे। वाणी की ताकत से कठिन कार्य भी आसानी से पूरे कर पाएंगे।
वृषभ (Taurus)
आज आपके व्यक्तित्व में विशेष आकर्षण रहेगा। सोच के अनुसार कार्य सिद्ध होंगे और जो चाहिए वही मिलेगा। सेहत बढ़िया, प्रेम और संतान की स्थिति संतोषजनक। व्यापार में सफलता मिलेगी। हरी वस्तु अपने पास रखें, लाभकारी रहेगा।
मिथुन (Gemini)
अत्यधिक खर्च परेशानी में डाल सकता है। कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, प्रेम-संतान में थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसायिक स्थिति ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क (Cancer)
आज आर्थिक लाभ का दिन है। यात्रा के योग हैं और स्वास्थ्य में पूर्व की तुलना में सुधार दिखेगा। शुभ समाचार मिलने के योग हैं। संतान और प्रेम जीवन में सुखद समय रहेगा। व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे।
सिंह (Leo)
कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। पिता से सहयोग मिलेगा और व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति होगी। स्वास्थ्य और प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। व्यापार में लाभ के योग हैं। सफेद वस्तु अपने पास रखें।
कन्या (Virgo)
आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। यात्रा और धार्मिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार हर क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। काली जी को प्रणाम करें।
तुला (Libra)
आज दिन थोड़ा संभलकर बिताएं। चोट लगने या किसी परेशानी में पड़ने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, प्रेम और संतान की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। व्यापार लाभकारी है। शनिदेव को प्रणाम करें।
वृश्चिक (Scorpio)
जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में स्थितियां बेहतर रहेंगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार हर मोर्चे पर दिन आपके पक्ष में रहेगा। काली जी की आराधना लाभकारी होगी।
धनु (Sagittarius)
स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है, छोटी-मोटी परेशानियां परेशान कर सकती हैं। हालांकि प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक सफलता के योग हैं। लाल वस्तु पास रखें।
मकर (Capricorn)
बुद्धिमत्ता से जीवन में तरक्की हो रही है। प्रेम और संतान से जुड़े मामले अनुकूल रहेंगे। स्वास्थ्य और व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। काली जी को प्रणाम करें।
कुंभ (Aquarius)
भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं। प्रॉपर्टी, वाहन आदि की खरीद संभव है। सेहत में सुधार होगा और संतान व प्रेम से सुख मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन (Pisces)
आज पराक्रम रंग लाएगा। रोजगार और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, संतान और प्रेम का साथ मिलेगा। व्यापार में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। सफेद वस्तु का दान करें।