अखिलेश यादव के परिवार पर दुखों का पहाड़, भाई प्रतीक यादव का निधन
समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के सौतेले भाई Prateek Yadav का निधन हो गया। संदिग्ध प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
लखनऊ/जनमत न्यूज़:- समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के परिवार से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उनके सौतेले भाई Prateek Yadav का बुधवार तड़के निधन हो गया। प्रतीक यादव भाजपा नेता Aparna Yadav के पति थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उन्हें सुबह करीब 5:30 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अभी तक प्रतीक यादव की मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में इसे “सस्पेक्टेड प्वाइजनिंग” का मामला बताया है। डॉक्टरों के अनुसार यह स्पष्ट नहीं है कि मामला फूड प्वाइजनिंग से जुड़ा है या किसी अन्य पदार्थ के सेवन से। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक प्रतीक यादव अपने घर के किचन में अचेत अवस्था में मिले थे। परिवार ने तुरंत डॉक्टर को बुलाया, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की एक पैनल इस मामले की जांच कर रही है। विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन का समय लग सकता है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।
करीब 38 वर्षीय प्रतीक यादव राजनीति में सक्रिय नहीं थे। हालांकि उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। दोनों की शादी साल 2011 में हुई थी और उनकी एक बेटी भी है। घटना के समय अपर्णा यादव दिल्ली में थीं और सूचना मिलने के बाद तुरंत लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।
बताया जाता है कि अखिलेश यादव और उनके छोटे भाई प्रतीक यादव के बीच काफी करीबी संबंध थे। प्रतीक, दिवंगत Mulayam Singh Yadav और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। मुलायम सिंह यादव ने साल 2003 में साधना गुप्ता के साथ औपचारिक विवाह किया था।
फिलहाल इस घटना के बाद यादव परिवार में शोक का माहौल है और राजनीतिक गलियारों में भी इस खबर को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 12
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.