आदमखोर तेंदुए के हमले से तीन लोग गंभीर घायल, गांवों में दहशत का माहौल
ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ लगातार आबादी के करीब घूम रहा है, जिससे लोगों में दहशत व्याप्त है। शाम होते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं, जबकि बच्चों और महिलाओं को बाहर निकलने से रोका जा रहा है।


