औरैया: भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने सपा पर बोला हमला, कहा- हमें उनसे निष्पक्षता का प्रमाण लेने की जरूरत नहीं
उप्र के खंड शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने सपा पर तीखा हमला बोला है। सौरभ भूषण शर्मा ने कहा भाजपा को समाजवादी पार्टी से निष्पक्षता का प्रमाण पत्र लेने की कोई जरूरत नहीं है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के खंड शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने सपा पर तीखा हमला बोला है। सौरभ भूषण शर्मा ने कहा भाजपा को समाजवादी पार्टी से निष्पक्षता का प्रमाण पत्र लेने की कोई जरूरत नहीं है।
इस दौरान उन्होंने 2017 से पहले बिधूना में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई घटनाओं का जिक्र किया। इसके अलावा सौरभ भूषण शर्मा ने रेखा वर्मा को ब्लॉक प्रमुख बनाए जाने और अखिलेश यादव के बिधूना पहुंचने का भी मुद्दा उठाया।
सौरभ भूषण शर्मा ने जिले में निष्पक्षता और सुशासन के तहत चुनाव होने का दावा करते हुए कहा कहीं भी गड़बड़ी की शिकायत मिले तो मीडिया प्रमुखता से खबर चलाकर शासन तक पहुंचाए।



