फर्रुखाबाद: मामूली विवाद में जमकर चले ईट पत्थर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में मामूली विवाद में जमकर ईट पत्थर चलने की खबर सामने आ रही है। ईट पत्थर चलने का यह मामला थाना नवाबगंज क्षेत्र के पूठरी का है।

फर्रुखाबाद: मामूली विवाद में जमकर चले ईट पत्थर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट 

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में मामूली विवाद में जमकर ईट पत्थर चलने की खबर सामने आ रही है। ईट पत्थर चलने का यह मामला थाना नवाबगंज क्षेत्र के पूठरी का है।

ईट पत्थर चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक वायरल वीडियो में युवक हाथ में तमंचा लेकर गोट में लगा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार पंचायत घर में किसान धान सुखा रहा था तभी दबंग ने धान पर गाड़ी चढ़ा दी। धान पर गाड़ी चढ़ाने से किसान का धान खराब हो गया। बताया जा रहा इसी को लेकर विवाद हुआ।