अयोध्या: छात्र अध्यक्ष पर हो रहे अत्याचार को लेकर कांग्रेस ने सौपा ज्ञापन, तत्काल कार्रवाई की मांग

उप्र के अयोध्या जनपद में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी के नेतृत्व में अत्याचार के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौपा।

अयोध्या: छात्र अध्यक्ष पर हो रहे अत्याचार को लेकर कांग्रेस ने सौपा ज्ञापन, तत्काल कार्रवाई की मांग
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी के नेतृत्व में अत्याचार के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौपा। वाराणसी में मनरेगा का नाम बदलने का विरोध कर रहे राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के साथ पुलिस द्वारा की गई बर्बरता एवं उनके परिजनों को परेशान किए जाने की घटनाओं को लेकर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय, कमला नेहरू भवन के समक्ष प्रदर्शन कर राजपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को  सौंपा गया।

वाराणसी में 11 जनवरी को SIR, वोट चोरी एवं केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के साथ पुलिस द्वारा की गई बर्बरता,गिरफ्तारी एवं उनके परिवारजनों विशेषकर महिलाओं व बच्चों को परेशान किए जाने की घटनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस अवसर पर नेताओं ने भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला।

वही महानगर अध्यक्ष  सुनील कृष्ण रानू ने कड़े शब्दों में कहा यह केवल एनएसयूआई पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला है। शांतिपूर्ण विरोध से घबराई भाजपा सरकार पुलिस के माध्यम से विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है।

कार्यकर्ताओं को लॉकअप में डालना और उनके घरों पर जाकर महिलाओं व बच्चों को डराना घोर निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी इस तानाशाही रवैये का डटकर जवाब देगी और एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर लोकतंत्र की रक्षा करेगा।

कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि दोषी अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई हो तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए, अन्यथा आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।