अयोध्या: शारदीय नवरात्रि पर विधायक रामचंदर यादव ने दी शुभकामनाएं, चुनरी यात्रा में शामिल होने की अपील

उप्र के अयोध्या जनपद में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर रुदौली विधायक रामचंदर यादव ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

अयोध्या: शारदीय नवरात्रि पर विधायक रामचंदर यादव ने दी शुभकामनाएं, चुनरी यात्रा में शामिल होने की अपील
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट  

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर रुदौली विधायक रामचंदर यादव ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

उन्होंने बताया कि नवरात्रि पर मां हैजा स्थान से माँ कामाख्या भवानी धाम तक करीब पांच किलोमीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें मां को 251 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की जाएगी।

विधायक ने श्रद्धालुओं से चुनरी यात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल होने और मां का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा आस्था, श्रद्धा और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक है।