मिर्जापुर की पूर्व डीएम के वीडियो जारी करते ही हरक़त में आया प्रशासन, विद्यालय निर्माण की प्रक्रिया तेज़
उप्र के मिर्जापुर जनपद की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा देश की आजादी 80 सालो के विकास के हिसाब का वीडियो जारी कर हलिया विकास खंड क्षेत्र में लहुरियादह गांव में विकास की नई कड़ी जुड़ रही है।
मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जनपद की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा देश की आजादी 80 सालो के विकास के हिसाब का वीडियो जारी कर हलिया विकास खंड क्षेत्र में लहुरियादह गांव में विकास की नई कड़ी जुड़ रही है।
पूर्व जिलाधिकारी द्वारा तीन वर्ष बाद भी स्वीकृत उच्च प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कार्य नही शुरू कराया जाने का जिम्मेदारों पर आरोप लगाते ही मानों भूचाल आ गया है।
हरकत में आए प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से तेजी दिखाते हुए नाप जोख और सिमांकन के साथ निर्माण की प्रक्रिया तेज़ कर दी गई है। विद्यालय निर्माण हेतु टीम के साथ चयनित किए गए स्थल पर पहुंचे।
ग्राम प्रशासक की उपस्थिति में विद्यालय के लिए आवंटित की गई भूमि की मापी व चिन्हांकन करवाया गया। विद्यालय का निर्माण प्राथमिक विद्यालय लहुरियादह के प्रधानाध्यापक गंगा शंकर ओझा की देखरेख में किया जाएगा।
लहुरियादह गांव में स्वीकृत उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए शासन से धन राशि आवंटित हो गई है। 25 लाख रुपए की लागत से उच्च प्राथमिक विद्यालय का निर्माण करवाया जाएगा। लहुरियादह में बहुप्रतीक्षित उच्च प्राथमिक विद्यालय के निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है।
वर्ष 2023 में लहुरियादह गांव में निरीक्षण के दौरान ग्रामीण देवकली ने बच्चों की शिक्षा के लिए गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय खोले जाने की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल से मांग की थी। दिव्या मित्तल के प्रयासों से लहुरियादह गांव में वर्ष 2024 में उच्च प्राथमिक विद्यालय स्वीकृत हो गया था।
वहीं विद्यालय निर्माण हेतु अगस्त 2025 में शासन से धनराशि भी जारी कर दी गई थी लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते विद्यालय निर्माण कार्य शुरू नही हो सका। उच्च प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू होने पर लहुरियादह गांव के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
ग्रामीणो ने पूर्व IAS दिव्या मित्तल का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जताते हुए बताया कि गांव के बच्चों को कक्षा आठ तक की पढ़ाई के लिए अब गांव से दूर नही जाना पड़ेगा। गरीब व श्रमिकों के बच्चों को को मिलेगी शिक्षा लहुरियादह गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय का निर्माण हो जाने से खासकर बालिकाओं की शिक्षा को गांव में बढ़ावा मिलेगा।



