अयोध्या: हाउस टैक्स न चुकाने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई, 6 लाख की हुई वसूली
उप्र के अयोध्या जनपद के नगर निगम ने हाउस टैक्स जमा न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब छह लाख रुपये की वसूली की।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के नगर निगम ने हाउस टैक्स जमा न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब छह लाख रुपये की वसूली की।
नगर निगम के जोनल अधिकारी सुभाष त्रिपाठी ने बताया कि मार्च माह में नगर निगम क्षेत्र के बकायेदारों से कर वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अधिकांश लोग स्वेच्छा से अपना बकाया कर जमा कर रहे हैं, लेकिन जो लोग कर जमा नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


