भदोही में आज भी है अंग्रेज के नाम की जमीन, शत्रु संपत्ति अधिनियम भी नहीं करा सका खाली

उप्र के भदोही जनपद के औराई तहसील क्षेत्र में स्थित मुकुंद पत्ती खमरिया में अंग्रेज के नाम की जमीन को आज तक खाली नहीं कराया जा सका है।

भदोही में आज भी है अंग्रेज के नाम की जमीन, शत्रु संपत्ति अधिनियम भी नहीं करा सका खाली
Published By- Diwaker Mishra

भदोही से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट

भदोही/जनमत न्यूज़। उप्र के भदोही जनपद के औराई तहसील क्षेत्र में स्थित मुकुंद पत्ती खमरिया में अंग्रेज के नाम की जमीन को आज तक खाली नहीं कराया जा सका है। 8.9.1920 को स्थापित ई एण्ड हिल कंपनी, जो कि मेटल मैन्युफैक्चरिंग का काम करती थी, अंग्रेजों के द्वारा उसे खमरिया मुकुंद पट्टी में स्थापित किया गया था। 

जिससे काफी लोगों को रोजगार मिलता था। अंग्रेज तो भारत छोड़कर के चले गए उसके बावजूद भी इस कंपनी का वजूद आज भी कागजों में जिंदा है।

इसका जीता जागता प्रमाण है वान फोर्ट साहब अंग्रेज के नाम से जमीन जो कि आज भी लोगों के कब्जे में है, जबकि ऐसी जमीनों के लिए सरकार के द्वारा कस्टोडियन गाइडलाइन है और 1961 में एक्ट भी बना है जो शत्रु संपत्ति अधिनियम के नाम से जाना जाता है।

ऐसी स्थिति में जब इस मामले को लेकर एसडीएम औराई से बातचीत की गई तो उन्होंने एक हफ्ते का समय मांगा और कब्जा धारकों कोई नोटिस जारी करने का भी निर्देश दिया कि आखिर यह लोग किसके आदेश पर अब तक इस जमीन पर कब्जा किए हैं।

जबकि यह जमीन सरकार के खाते की होती है और इसको लेकर के मुख्यमंत्री भले ही तमाम नियम कानून बनाएं लेकिन जिले में बैठे अधिकारी भले ही निर्देश जारी करें लेकिन तहसील की महिमा अपरंपार है।

आप अपनी शिकायत राष्ट्रपति से कर लेंगे प्रधानमंत्री से कर लेंगे लेकिन तहसील प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेगती जिसका जीता जागता उदाहरण है औराई तहसील के मुकुंद पट्टी जमीन का कब्जा जबकि इस कम्पनी की प्रधान शाखा मिर्जापुर मे स्थित है।