महराजगंज में आयकर विभाग की छापेमारी से हड़कंप, कई राइस मिलों पर 36 घंटे से कार्रवाई जारी

उप्र के महराजगंज जनपद में आयकर विभाग (आईटी) की लगातार चल रही छापेमारी से व्यापारिक क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

महराजगंज में आयकर विभाग की छापेमारी से हड़कंप, कई राइस मिलों पर 36 घंटे से कार्रवाई जारी
Published By- Diwaker Mishra

महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट

महराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महराजगंज जनपद में आयकर विभाग (आईटी) की लगातार चल रही छापेमारी से व्यापारिक क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, पिछले 36 घंटे से जिले की अलग-अलग राइस मिलों पर आयकर विभाग की टीम जांच और पूछताछ में जुटी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के संपतिया स्थित शंकर राइस मिल पर भी आयकर विभाग की टीम दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, छापेमारी को लेकर आयकर विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

वहीं, सूत्रों के हवाले से बड़ी मात्रा में नकदी मिलने और नेपाल सीमा से जुड़े कुछ दस्तावेजों की जांच किए जाने की चर्चाएं हैं, लेकिन इन दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।