फर्रुखाबाद: नाले के ऊपर पड़ा मिला युवक का शव, परिजनों ने कहा- शराब पीने का था आदी

उप्र के फर्रुखाबाद जिले में कल घर से निकले युवक का नाले के ऊपर शव पड़ा मिलने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के कोतवाली कायमगंज के नाले के पास का है।

फर्रुखाबाद: नाले के ऊपर पड़ा मिला युवक का शव, परिजनों ने कहा- शराब पीने का था आदी
Published By- Diwaker Mishra

फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट 

फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जिले में कल घर से निकले युवक का नाले के ऊपर शव पड़ा मिलने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के कोतवाली कायमगंज के नाले के पास का है।

प्राप्त समाचार के अनुसार कायमगंज कोतवाली के 10 कदम की दूरी पर नाले के ऊपर शव पड़े होने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

नाले के ऊपर शव पड़े होने की सूचना पर परिजन पहुंचे। परिजनो ने युवक को शराब पीने का आदी बताया। परिजनो ने शराब पीकर गिरने से मौत होने की वजह बताई।