बहराइच: गुम मोबाइल मिलने पर खिले सैकड़ों परिवारों के चेहरे, SP ने 101 लोगों को सौंपे उनके फोन

उप्र के बहराइच जनपद की पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए वर्षों से लापता सैकड़ों कीमती मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए।

बहराइच: गुम मोबाइल मिलने पर खिले सैकड़ों परिवारों के चेहरे, SP ने 101 लोगों को सौंपे उनके फोन
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद की पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए वर्षों से लापता सैकड़ों कीमती मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। पुलिस की इस कार्यवाही से लंबे समय से अपने मोबाइल खो चुके लोगों के चेहरों पर फिर से खुशी लौट आई।

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने 101 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन सौंपे। मोबाइल वापस पाकर लोगों ने बहराइच पुलिस की जमकर सराहना की और कहा कि पुलिस ने पूरी मेहनत, लगन और तकनीकी दक्षता के साथ उनके मोबाइल तलाश कर एक मिसाल पेश की है।

मोबाइल स्वामियों का कहना था कि उन्हें उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी, लेकिन बहराइच पुलिस ने अथक प्रयास कर उनकी उम्मीदों को फिर से जिंदा कर दिया। लोगों ने कहा कि पुलिस की इस पहल ने न सिर्फ उनका कीमती सामान लौटाया है, बल्कि उनके चेहरों पर मुस्कान भी बिखेर दी है।