अयोध्या में हनुमान जयंती पर उमड़ा आस्था का महासागर, हनुमानगढ़ी में बड़ी संख्या में भक्तों ने किया दर्शन-पूजन
उप्र की रामनगरी अयोध्या हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भक्तिमय हो उठी। सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी में भोर 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का सागर उमड़ पड़ा।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र की रामनगरी अयोध्या हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भक्तिमय हो उठी। सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी में भोर 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का सागर उमड़ पड़ा।
बड़ी संख्या में देशभर से आए भक्त कतारबद्ध होकर बजरंगबली के दर्शन कर रहे हैं और ‘जय श्रीराम-जय हनुमान’ के उद्घोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज रहा है।
राम मंदिर और हनुमानगढ़ी दोनों ही धामों में आज भारी भीड़ देखने को मिल रही है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं को सुगम और व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराए जा रहे हैं।
नई ‘स्मार्ट क्राउड मैनेजमेंट’ व्यवस्था से भीड़ का प्रवाह निरंतर बना हुआ है, जिससे भक्तों को बिना लंबी प्रतीक्षा के दर्शन सुलभ हो रहे हैं। हनुमानगढ़ी पहुंचे श्रद्धालुओं ने अयोध्या प्रशासन की व्यवस्थाओं की खुले दिल से प्रशंसा की।
भक्तों का कहना है कि सुरक्षा, सफाई और दर्शन की व्यवस्था बेहद सुचारू है, जिससे वे पूरे भक्ति-भाव से बजरंगबली का आशीर्वाद ले पा रहे हैं।


